{"_id":"695d45dbbc283a271c0370d5","slug":"the-message-of-religion-culture-and-patriotism-was-given-through-the-raashtr-katha-gonda-news-c-100-1-slko1026-149963-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राष्ट्र कथा से दिया धर्म, संस्कार और देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राष्ट्र कथा से दिया धर्म, संस्कार और देशभक्ति का संदेश
Tue, 06 Jan 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
नंदिनीनगर में धर्म दंड की पूजा करते सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज व अन्य। - स्रोत: आयोजक
नवाबगंज। नंदिनी नगर महाविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्र कथा में मंगलवार को सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि राष्ट्र केवल भूगोल नहीं, बल्कि चेतना है और उसका मूल आधार धर्म और संस्कार हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र कथा केवल कथा नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर है। यह मंच राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्जागरण का है, जहां जाति नहीं, चरित्र देखा जाता है।
युवाओं का आह्वान करते हुए सद्गुरु ऋतेश्वर ने कहा कि वे केवल सुविधा और अधिकार की ही नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों की भी चिंता करें। सद्गुरु ने समाज में बढ़ती भौतिकता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन का उद्देश्य चरित्र निर्माण है। धन साधन है, साध्य नहीं। धर्म, राष्ट्र और मानवता ही साध्य है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल और सोशल मीडिया की गुलामी छोड़कर ग्रंथ, गुरु और गायत्री को जीवन में स्थान देने का आह्वान किया। भारत की सनातन परंपरा की व्याख्या करते हुए कहा कि भारत की आत्मा गांव, परिवार और गुरुकुल परंपरा में बसती है। जब तक व्यक्ति अपने आचरण को शुद्ध नहीं करता, तब तक राष्ट्र निर्माण केवल नारा बनकर रह जाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी योग्य न बनें, बल्कि राष्ट्र योग्य बनें। जिनमें त्याग, सेवा और संस्कार हों, वही सच्चे नागरिक कहलाते हैं। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। हनुमान चालीसा से कथा काे विश्राम दिया गया। सांसद करण भूषण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने व्यासपीठ की आरती उतारी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सुमित भूषण सिंह, संजय यदुवंशी सहित अयोध्या के संत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कोडीन के सवाल पर हाथ जोड़कर चल दिए धनंजय
गोंडा। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह मंगलवार को नंदिनी नगर पहुंचे। राष्ट्र कथा में शामिल होकर संत सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज एवं भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने धनंजय सिंह का स्वागत किया। जिस पर उन्होंने सांसद को गले लगाकर आभार व्यक्त किया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने भी उनका अभिनंदन किया। पत्रकारों ने कोडीन कफ सिरप के मामले और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर सवाल किया, लेकिन धनंजय सिंह हाथ जोड़ते हुए पीछे हट गए और इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। (संवाद)