{"_id":"689e245980bebd4b8009a929","slug":"the-market-is-decorated-with-kanhas-swing-pot-and-flute-congratulations-will-resonate-tomorrow-gonda-news-c-100-1-gon1001-142352-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कान्हा के झूले, मटकी व बांसुरी से सजा बाजार, कल गूंजेगी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कान्हा के झूले, मटकी व बांसुरी से सजा बाजार, कल गूंजेगी बधाई
Thu, 14 Aug 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर चौराहा पर कान्हा के लिए झूला खरीदतीं महिलाएं। -संवाद
गोंडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार गुलजार हैं। शहर से लेकर गांव तक मठ मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। बाजार में कान्हा के झूला, मटकी, वंशी तथा लड्डू गोपाल के पोशाक के खरीदारों की भीड़ जुट रही है। 80 से लेकर 1000 रुपये तक आकर्षक झूलों की बिक्री हो रही है। शनिवार को रात 12 बजे कन्हैया के जन्म की धूम मचेगी।
शनिवार को जिलेभर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पुलिस लाइन सभागार सहित सभी थानों में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी चल रही है। पुलिस लाइन में कान्हा को ले जाते वासुदेव व नागनाथ लीला की झांकी लोगों को आकर्षित करेगी। रानीबाजार स्थित श्याम मंदिर, मालवीय नगर स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर, लोहिया धर्मशाला, बड़गांव पुलिस चौकी सहित अन्य स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी चल रही है। घरों में कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित करने वाले लोग बाजार में खरीदारी करते नजर आए।
अंबेडकर चौराहा स्थित एक दुकान के सामने जन्माष्टमी की सजावट के सामान, मटकी, बांसुरी, पोशाक, लकुटी आदि की बिक्री हो रही है। दुकानदार ने बताया कि झूला 80 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक बिक रहा है। 90 रुपये की मटकी, 50 रुपये की वंशी व 100 रुपये में लड्डू गोपाल के कपड़े का सेट बिक रहा है।
विज्ञापन
43 मिनट तक रहेगा जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त
काजीदेवर निवासी पंडित विजय प्रकाश दूबे के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूजन का शुभ मुहूर्त 16 अगस्त की देर रात 12 बजकर चार मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इन 43 मिनट के बीच पूजन का विशेष फल मिलेगा। पूजन के पहले मिष्ठान्न, धूपबत्ती, शक्कर, तुलसी दल, अगरबत्ती, कपूर, गंगाजल, शहद, केसर, शुद्ध घी, लौंग, मौली, चंदन, इत्र, दही, दूध, छोटी इलायची, ऋतुफल को इकट्ठा कर लें।