{"_id":"6181738e13ada028016f3750","slug":"the-market-boomed-due-to-the-tinkering-of-utensils-business-crossed-crores-gonda-news-lko602936531","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तनों की खनक से उछला बाजार, खरीद हुआ 900 करोड़ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्तनों की खनक से उछला बाजार, खरीद हुआ 900 करोड़ के पार
विज्ञापन
गोंडा के ठठेरी बाजार में मिट्टी के बर्तन खिलौने खरीदती महिलाएं।
- फोटो : GONDA
गोंडा। धनतेरस त्योहार पर मंगलवार की सुबह से ही बाजारों में भारी भीड़ जुट गई। सजावटी सामानों के साथ महिलाओं ने सबसे पहले गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को घर लाने के लिए खरीदारी की। इसके बाद भगवान गणेश व माता की मूर्तियों के शृंगार व उनके वस्त्र खरीदे। इसके बाद रंग बिरंगे मिट्टी के दीए, मोमबत्ती, अगरबत्ती की खरीदारी की। बर्तनों की दुकानों पर लंबी भीड़ जुटी।
आधुनिक डिजाइन के बर्तनों व नान स्टिक कुकवेयर लोगों को खूब लुुभाते रहे। इंडक्शन चूल्हे से लेकर मिक्सी, जूसर व ग्राइंडर की खूब बिक्री हुई। चांदी के पुराने सिक्कों की डिमांड अधिक दिखी।
इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर लोगों को होम थिएटर व स्मार्ट टीवी ने खूब लुभाया। वाशिंग मशीन, रेफ्रीजरेटर व ठंड को देखते हुए लोगों ने गीजर की खरीदारी की। आभूषणों की दुकान पर सोने-चांदी के जेवरात से लेकर चांदी के सिक्कों के बिक्री की धूम रही। शाम छह बजते बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। बाइक शोरूमों पर हजार-हजार वाहनों की बुकिंग होने से सोमवार की रात से बाइकों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया था। करीब चार हजार बाइकों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
चौक में ठठेरी बाजार में बर्तनों का भंडार है। बर्तन की करीब 100 दुकानें सोमवार को ही सज गई थीं। दुकानों पर दस-दस लोगों को लगाकर बर्तन खरीदारों को संतुष्ट करने का प्रयास किया जा रहा था।
चम्मच, थाली, कटोरी के सेट लोग खरीदते नजर आए। बाजार में बर्तन खरीदने गईं सरिता सिंह ने बताया कि थाली व कटोरी का सेट तीन हजार रुपये मिल रहा था। चौक बाजार के अलावा तिरंगा मार्केट, रानी बाजार, बहराइच रोड सहित अन्य स्थानों पर बर्तनों को खरीदने की धूम रही।
बर्तन व्यावसायी राम सिंह के अनुसार धनतेरस पर बर्तन व्यवसाय सबसे अधिक होता है। पूरे जिले में करनैलगंज, नवाबगंज, खरगूपुर बर्तन व्यवसाय के लिहाज से बड़ी बाजार है। करीब 300 करोड़ रुपये का बर्तन व्यवसाय ही रहा। पूरे जिले में करीब एक हजार से अधिक बर्तन की दुकानें लगी थीं।
पेट्रोल की कीमत 105 रुपये प्रति लीटर हो गया। लेकिन बाइकों की बिक्री ने रिकार्ड बना दिया। सिर्फ धनतेरस ही नहीं अपितु आने वाले इस समय में विवाह लगन भी है। नवंबर में विवाह का मुहूर्त भी है। हीरो, होंडा, टीवीएस, बजाज व इन्फील्ड बुलेट की खूब डिमांड रही।
बजाज एजेंसी की डीलर ज्योति पांडेय व हीरो बाइक के स्टाकिस्ट उमेश शाम व विमल शाह ने बताया कि एक-एक हजार बाइकों की बुकिंग पहले से थी। कुछ बाइकों की डिमांड बाद में आई हैं। टीवीएस के दो शोरूमो व हांडा के दो शोरूमों पर बाइकों की बिक्री की धूम रही। इसके अलावा करनैलगंज, नवाबगंज में भी बाइक शोरूम में खरीदारों की भीड़ रही। हर खरीदार जल्दी बाइक डिलीवर करने की मांग कर रहा था। अनुमान के अनुसार, करीब 4000 बाइकों की बिक्री हुई है।