फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The lack of cash at banks, customers upset

बैंकों में कैश की कमी, ग्राहक परेशान

Wed, 16 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 16 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The lack of cash at banks, customers upset
बैंकों में कैश की कमी - फोटो : अमर उजाला
पांच सौ व एक हजार के नोट बंद किए जाने के एक सप्ताह बाद भी लोगों को कैश की किल्लत से निजात नही मिल सकी है। बैंकों व एटीएम बूथों पर गुरुवार को सुबह  से शाम तक लाइन लगी रही। बैंकों से दो हजार वाले नए नोटों का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक खाताधारक को एक बार में अधिकतम 4000 रुपये तक भुगतान दिया जा रहा है। लेकिन छोटे नोटों की कमी अभी बनी हुई है। लोगों को जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त कैश नही मिल पा रहा है। गुरूवार को स्टेट बैंक,एक्सिस बैंक,पंजाब नेशनल बैंक व इलाहाबाद बैंक में लम्बी लाइन लगी जो देर तब चलती रही। 
विज्ञापन


    सरकार की ओर से आठ नवंबर की देर शाम को पांच सौ व एक हजार के नोट बंद कर दिए जाने के बाद से लोगों के सामने समस्या पैदा हो गई है। बैंकों को अभी हर जगह सरकार की ओर से पांच सौ के नए नोट नहीं भेजे जा सके हैं। ऐसे में अभी भी मार्केट में छोटे नोटों से लोगों का काम नही चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर लोगों के पास अब छोटे नोट भी नही बचे हैं। उन्हें अपनी जरूरतें पूरी करने में असुविधा हो रही है। लोगों का कहना है कि एटीएम से पर्याप्त छोटे रकम मिलने लगे तो दिक्कत कम हो जाए लेकिन सभी एटीएम में पैसा न डाले जाने से लोगों के सामने कैश की किल्लत बनी हुई है।  

2000 के नोट पाने वालों के सामने फुटकर की समस्या
गोंडा। बैंकों से भले ही लोगों को  नये नोटों का भुगतान किया जाने लगा हो लेकिन ऐसे लोगों के सामने कैश किल्लत की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। खासकर यह दिक्कत छोटे खाताधारकों के सामने है। उन्हें अपने जरूरत वाले रोजमर्रा की चीजें फुटकर पैसे में करनी है वह दो हजार रुपये के नये नोट लेकर घूम रहे हैं इतनी बड़ी नोट का दुकानदार फुटकर देने की हिम्मत नही कर पा रहे हैं। दुकानदारों का तर्क है नया नोट चलन में भले ही शुरू हुआ है लेकिन बड़े को तोड़ा कैसे जाए। एक दुकानदार का कहना है कि कोई ग्राहक जब पांच सौ रुपये या उससे अधिक का सामान खरीदेगा तभी उसका फुटकर दिया जाना संभव है। क्योंकि अभी बैंक से नए पांच सौ रुपये के नोट नहीं मिल पा रहे हैं। 


छोटे नोट का बैंक व एटीएम से मिले भुगतान
गोंडा। लोगों का मानना है कि कैश की किल्लत से निजात के लिए जरूरी है कि छोटे नोट का भुगतान बैंकों के साथ एटीएम से भी मिले । इस बाबत एटीएम से पैसा निकालने आये अरविंद कुमार, सुरेश मिश्र, अनूप कुमार का कहना था कि एटीएम के अलावा बैक से भी मिलाजुला कर 100-100 रुपये के नोट का भुगतान किया जाए तभी लोगों का काम चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed