{"_id":"64e3ab49c9289a46bb0b6568","slug":"the-laborers-beat-the-farmer-to-death-when-he-came-to-settle-the-dispute-gonda-news-c-100-1-gon1002-3004-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: झगड़ा सुलझाने पहुंचे किसान को मजदूरों ने सरिये से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: झगड़ा सुलझाने पहुंचे किसान को मजदूरों ने सरिये से पीटकर मार डाला
Mon, 21 Aug 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में सरदार सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। झगड़े का बीच-बचाव करने गए अधेड़ किसान को मजदूरों ने सरिये से पीटकर मरणासन्न कर दिया। गंभीरावस्था में किसान को अयोध्या के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो फरार हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लोलपुर गांव में सड़क के किनारे बने एक घर में बिहार से आए मजदूर रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार को देर रात वे मजदूर आपस में झगड़ा करने लगे। तेज आवाज सुनकर बगल के घर में रह रहे सरदार सिंह (55) मौके पर पहुंचकर झगड़ा छुड़ाने लगे।
विज्ञापन
वे सभी को समझा ही रहे थे कि इसी दौरान मारपीट पर उतारू तीनों मजदूरों ने सरदार पर हमला कर दिया और लोहे की सरिया से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लहूलुहान अवस्था में मरणासन्न पड़े सरदार सिंह को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दर्शननगर स्थित राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। किसान के परिवार के साथ गांव में भी हाहाकार मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलते ही देर रात तरबगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय तलवार और नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के बेटे के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।