फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The issue of the plight of roads shadowed in the meeting

Gonda News: दिशा की बैठक में छाया सड़कों की बदहाली का मुद्दा

Mon, 28 Aug 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The issue of the plight of roads shadowed in the meeting
 विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति की बैठक करते सांसद बृजभूषण शरण सिंह व
गोंडा। हम लोकसभा चुनाव तो भरोसा देकर लड़ लेंगे मगर गड्ढों में तब्दील सड़कें आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनेंगी। ये बातें सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने डीएम नेहा शर्मा के सामने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहीं। समिति के सह-अध्यक्ष व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और जिले के छह विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं हैं। इस पर चुटकी लेते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- हमने तो चुनाव की तैयारी कर ली है मगर ग्रामीण सड़कें अगले विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनेंगी। सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने का सुझाव दिया। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदकर छोड़ देने का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए उनसे कभी एनओसी नहीं ली जाती है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की बदहाली का मुद्दा बैठक में छाया रहा। इस पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने जल्द सड़कों को गड्ढामुक्त करने की बात कही। बताया कि इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य महकमे में एकसाथ 700 कर्मचारियों का सीयूजी नंबर बिना डीएम की अनुमति लिए एयरटेल से वोडाफोन में बदलने और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के साथ ही अस्पतालों की जरूरतों के लिए विवादित कंपनी से खरीद-फरोख्त के मुद्दे भी उठाए गए। मुख्य मार्गों की पटरियों तक अतिक्रमण के साथ ही सड़क किनारे खेतों की रखवाली के लिए ब्लेड वाली बाड़ लगाने से होने वाले हादसे रोकने को लेकर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने डीएम नेहा शर्मा से कहा कि लापरवाह इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत योजना किसानों व मरीजों से जुड़ी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके बावजूद किसान सम्मान निधि पाने वालों की संख्या पांच लाख से सवा चार लाख होने पर जवाब मांगा गया। वहीं, आयुष्मान कार्ड न बन पाने के अलावा सरकारी अस्पतालों में दलालों की सक्रियता व अव्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर जवाब मांगा गया। मगर सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा जवाब नहीं दे पाईं। हालांकि उन्होंने कहा कि आशाओं व दलालों में गहरी साठगांठ है।






विधायक बावन सिंह ने कहा कि उनके गांव गद्दोपुर और सेहरिया कला में तीन साल पहले पानी की टंकी बनीं थी मगर अब तक टंकी चालू नहीं हो पाई। वहीं, सांसद ने पसका सूकरखेत, पृथ्वीनाथ और बालेश्वर नाथ समेत धार्मिक स्थलों पर सार्वजनिक शौचालय के निर्माण व रखरखाव को लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं को नामित करने के अलावा उमरिया में पीएससी जल्द हैंडओवर करने की बात कही। इसके अलावा बेलसर सीएचसी पर डेंटल चेयर की उपलब्धता के लिए सीएमओ से अनुरोध किया गया।


जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दिव्यांगता प्रमाणपत्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी देखी जा रही है। असली दिव्यांग को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सभी योजनाएं गांवों तक नहीं पहुंच पा रहीं हैं। सरकार की योजनाओं के लिए ग्रामीण स्तर शिविर आयोजित होने चाहिए। इसमें अधिकारी ब्लॉक प्रमुखों के साथ ही ग्राम प्रधानों को विश्वास में ले सकते हैं और आमजन तक योजना का लाभ पहुंचना सुलभ होगा।

जिले में भाजपा के सात में से चार विधायकों की राजस्थान और मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के मद्देनजर ड्यूटी लगाई गई है। इसी के चलते चार विधायक दिशा की बैठक में नहीं पहुंच पाए। तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय और गौरा विधायक प्रभात वर्मा एमपी में जबकि करनैलगंज विधायक अजय सिंह और मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी राजस्थान में पार्टी के काम में लगाए गए हैं। विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय टीम द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक हमें रीवा की तेवथर विधानसभा सीट पर काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक प्रभात वर्मा को सतना के बालेघान विधानसभा सीट पर संगठन की चुनावी तैयारियों की निगरानी का जिम्मा मिला है। करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने कहा कि दिशा की बैठक में आने की पूरी कोशिश की, लेकिन राजस्थान के टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र में बैठक के बाद निकलने में देर हो गई, इसीलिए नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed