{"_id":"69541161a975155c310df885","slug":"the-issue-of-encroachment-and-traffic-jam-was-raised-before-the-officers-gonda-news-c-100-1-slko1026-149600-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अफसरों के सामने गूंजा अतिक्रमण व जाम का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अफसरों के सामने गूंजा अतिक्रमण व जाम का मुद्दा
Tue, 30 Dec 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को सीडीओ अंकिता जैन की अध्यक्षता में उद्योग, श्रम एवं व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अतिक्रमण, बिजली आपूर्ति, लाइसेंस, ऋण स्वीकृति समेत विभिन्न व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में व्यापारी नेता आदित्यपाल ने बताया कि बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे पर जाम और अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। साथ ही शहर में बिजली के पोल पर कई निजी कंपनियों के तार फैले होने से भी समस्या हो रही है।
व्यापारी नेता हरिश्चंद्र सिंह ने बड़गांव से अयोध्या जाने वाली सड़क पर पुलिया की रेलिंग ठीक कराने एवं पुलिया सीधी कराने की मांग की। रगड़गंज बाजार में अतिक्रमण हटवाने की मांग उठाई गई। व्यापारी नेता भूपेंद्र आर्य का आरोप है कि बैठक महज खानापूर्ति बनकर रह गई। पिछली बैठक में सामने आई समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका। सीडीओ ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में उठाए गए सभी प्रकरण निर्धारित समयसीमा में निस्तारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि उद्योग, श्रम और व्यापार से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान न केवल निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाएगा, बल्कि जनपद की आर्थिक प्रगति को भी गति देगा।
बैठक में जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम, उप श्रमायुक्त मोहम्मद अब्बास, एलडीएम विनोद तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत राधेश्याम भास्कर समेत उद्योग, श्रम, विद्युत, बैंकिंग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।