{"_id":"68559df438b0ebf5c90e4f6d","slug":"the-husband-got-his-wife-married-to-her-lover-gonda-news-c-100-1-gon1003-139600-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पति ने पत्नी की प्रेमी से करवा दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पति ने पत्नी की प्रेमी से करवा दी शादी
Fri, 20 Jun 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
खोड़ारे के एक गांव में एक दूसरे को जयमाल पहनाते प्रेमी व प्रेमिका। स्रोत-वीडियोग्रैब
खोड़ारे (गोंडा)। एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर पति ने खुद अपने हाथों से उसकी मांग का सिंदूर धो दिया। इसके बाद मंदिर में ले जाकर पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करा दी। पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह दो बच्चों की मां बताई जा रही है। प्रेमी भी शादीशुदा है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पति ने बताया कि वह पत्नी व बच्चों के साथ गुजरात में रहकर पीओपी का काम करता था। वहीं, गांव के बगल के रहने वाले साथी पीओपी कारीगर से पत्नी का प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। बीमार होने के बाद वह पत्नी व बच्चों के साथ घर लौटा। कुछ ही दिनों में पत्नी का प्रेमी सूरत में अपने बच्चों को छोड़कर गांव आ गया। पति के मुताबिक काफी समझाने पर भी पत्नी नहीं मानी। बृहस्पतिवार को उसने दोनों को एकसाथ पकड़ लिया। इसके बाद गांव के मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी।
थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मामले की जानकारी हुई है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। महिला का प्रेमी भी शादीशुदा बताया जा रहा है। उसका परिवार गुजरात के सूरत में रहता है।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ विवाहिता की शादी कराने के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले का वीडियो बनाया है। इसमें पति कह रहा है कि बीमार होने पर उसने कुछ दिनों पहले ऑपरेशन कराया था। तभी से पत्नी ने उससे दूरी बना रखी है। पत्नी की हरकतों के चलते अब वह भी उसके साथ नहीं रहना चाहता है। वहीं, प्रेमी शादी को खुशी-खुशी स्वीकार करता नजर आ रहा है। पत्नी का कहना है कि उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। मगर ऐसा कुछ नहीं है।