फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The house was locked outside, firecrackers were being made inside

Gonda News: मकान में बाहर लगा था ताला, अंदर बन रहे थे पटाखे

Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
The house was locked outside, firecrackers were being made inside
बेलसर (गोंडा)। तरबगंज थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बेलसर के वार्ड-1 में फारूख के खंडहरनुमा मकान में ताला बंदकर गोला-तमाशा बनाए जा रहे थे। यही पटाखे जानलेवा साबित हो जाएंगे, इसका किसी को अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन

सहालग का समय हो या फिर त्योहारों का, बेलसर में पटाखे बनाने का काम तेज हो जाता है। शादियों में भी लोग पटाखों की खरीद-फरोख्त करते हैं। इसकी जानकारी कस्बे के लोगों को भी है। सोमवार को जब हादसा हुआ तो पहले परिजनों ने पटाखे बनाने की बात छिपाई। बाद में कहा कि पटाखा दगाते समय विस्फोट हो गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर बिखरी सामग्री से पता चला कि यहां तो पटाखा बनाने का काम होता था। मौके पर पटाखे बनाने में प्रयोग किया जाने वाला गनपाउडर भी मिला है। इसी से धमाका इतना जोरदार हुआ कि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से तीन ने जान गंवा दी। इस हादसे ने गुपचुप चल रहे कारनामे के साथ ही पुलिस की अनदेखी की पोल भी खोल दी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राणा सिंह ने बताया की फारूख मोहल्ले के बाहर मकान बनाकर रहते हैं। उनके मकान में दोपहर 12 बजे के बाद जोरदार धमाका हुआ। घायल कृष्णकुमार की बहन मोनी ने बताया कि भाई उन्हें मंदिर ले गया था। करीब दस बजे घर छोड़ने के बाद इशहाक के घर चला गया। थोड़ी देर बाद जोरदार आवाज आई। पिता राम छबीले ने मोनी को जाकर देखने को कहा। जब मोनी इशहाक के घर पहुंची तो कृष्णकुमार के साथ ही चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल जमीन पर पड़े तड़प रहे थे। सभी का चेहरा झुलस गया था। पहचान में नहीं आ रहा था, कपड़े से भाई की पहचान की। कृष्णकुमार तीन भाइयों में छोटा है। दो बड़े भाई जालंधर में मजदूरी करते हैं। हादसे में मृत आकाश उर्फ छोटू के माता-पिता को मौत हो चुकी है। भाभी रेनू देवी ने बताया कि छोटू बेलसर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। आज स्कूल नहीं गया था। अचानक धमाके की आवाज आई तो सब लोग मौके पर पहुंचे। तब पता चला कि छोटू गंभीर रूप से घायल है। बताया कि छोटू से इशहाक चोरी-छिपे काम कराता था। बड़े भाई शत्रुहन कस्बे में कपड़े प्रेस करने की दुकान करते हैं। घटना की खबर सुनकर वह भी मौके पर आए और इलाज के लिए साथ गए है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने बताया कि धमाका काफी तेज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed