{"_id":"62af59acd76ce955a11cf874","slug":"the-great-khali-will-be-supported-in-the-campaign-against-drug-addiction-gonda-news-lko635928379","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ मुहिम में मिलेगा द ग्रेट खली का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ मुहिम में मिलेगा द ग्रेट खली का साथ
विज्ञापन
गोंडा। नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे जिले के युवाओं की टोली को अब प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली का साथ मिलेगा। टोली से जुड़े यहां के सुशील तिवारी ने भारतीय रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ खली से मुलाकात कर अपने मुहिम में सहयोग करने की अपील की। इस पर खली ने सहमति जताई है।
परसपुर क्षेत्र के खरगूचांदपुर निवासी सुशील कुमार तिवारी युवा राष्ट्रीय निर्माण वाहिनी नाम से युवाओं की टोली बनाकर नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। टीम के सदस्य नशे की दलदल में डूबे लोगों को वीडियो व अन्य माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताते हैं। सुशील ने बताया कि इस मुहिम में जुड़ने के लिए भारतीय रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली से मुलाकात कर जिले की नशा संबधित समस्याओं से अवगत कराया।
सुशील ने खली से जालंधर स्थित उनके रेसलिंग एकेडमी में मुलाकात की। उन्हें अपनी मुहिम के बारे में बताते हुए सहयोग मांगा। इस पर खली ने कहा कि वह देश के युवाओं को नशे से दूर रखने की योजना बनाएंगे। वह युवाओं को नशे से दूर करके रेसलिंग की ओर आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। रेसलिंग एक ऐसा खेल है जो युवाओं को नशे के दलदल से निकालने में सक्षम है।
विज्ञापन
सुशील तिवारी बताते हैं कि उनकी टीम नशे की खिलाफ जो मुहिम चला रही है उनमें अन्य प्रेरक लोगों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सेलेब्रिटी से नशा के नुकसान का वीडियो बनवाकर जिले के युवाओं को दिखाया जाएगा तथा उन्हें खेलों व सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।