फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The girl refused to marry drunken bride

शराबी दूल्हे से लड़की ने किया शादी से इंकार, बैरंग लौटी बारात

Mon, 19 Jun 2017 11:35 PM IST
amar ujalal
amar ujalal Updated Mon, 19 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
 शराब के नशे में धुत द्ूल्हे और दूसरे बारातियों के  उत्पात मचाने और भाई के साथ मारपीट करने के बाद लड़की ने शराबी दूल्हे से शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। मामले में लड़की के पिता की ओर से खरगूपुर थाने में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंगहा के मजरा भंगही का  है। यहां रहने वाले राममनोहर वर्मा की पुत्री आरती का विवाह कौड़िया बाजार थानाक्षेत्र के छितौनी गांव में रहने वाले मिश्रीलाल वर्मा के पुत्र श्यामू के साथ रविवार को होना तय हुआ था।
विज्ञापन


श्यामू के पिता बारात लेकर जैसे ही खरगूपुर पहुंचे कि दूल्हे व बारातियों ने शराब पीनी शुरू कर दी। जिसे लेकर बारातियों में आपस में ही कहासुनी भी होने लगी। यह देख बाजार कुछ जरूरी सामान लेने पहुंचे लड़की के भाई छोटू ने आपस में लड़ रहे बारातियों को समझाने का प्रयास किया तो वह लोग उसे ही मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-तैसे वह भागकर गांव पहुंचा। तब तक बारात भी गांव आ गई। यहां जलपान के बाद बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची ही थी कि लड़की के भाई छोटू के देखते ही बारातियों ने उसे घर से खींच लिया और पीटने लगे।

 इसका पता जब लड़की को चला तो उसने शराबी दूल्हे से साफ शब्दों  में शादी से ही इंकार कर दिया। लड़की के पिता राम मनोहर ने बताया कि शादी से इंकार का फैसला लड़की का है। इसलिए वह उसके फैसले के साथ हैं। वहीं शादी के लिए सजधज कर बैठी आरती ने बताया कि जब अभी से यह हाल है तो आगे चलकर तो उसकी पूरी जिंदगी ही बर्बाद हो जाएगी।


इसलिए उसने शराबी दूल्हे से शादी से इंकार किया है। जिसके बाद मामले को पंचायत से सुलझाने का भी प्रयास हुआ। लेकिन लड़की अपने फैसले पर अड़ी रही जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही रात में लौटना पड़ा। उधर बारातियों को रात में वापस किए जाने के बाद सोमवार को लड़की के पिता राम मनोहर ने दूल्हा सहित बारातियों के शराब के नशे में किए गए उत्पात व लड़के की पिटाई के मामले में इसकी तहरीर थाने पर दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी तहरीर मिली है। मामले की जांच वह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed