फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The final farewell to the Bekal utsahi

बेकल उत्साही को दी अंतिम विदाई

Sun, 04 Dec 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
The final farewell to the Bekal utsahi
बेकल को विदाई देते लोग - फोटो : अमर उजाला
पद्मश्री कवि एवं शायर बेकल उत्साही को रविवार को उनके शुभचिंतकों व नगरवासियों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सुबह से ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जुटी रही। जनाजा निकाल कर ईदगाह में जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद उन्हें उनके आवास के सामने निजी जमीन पर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


बीते गुरुवार को पद्मश्री बेकल उत्साही दिल्ली स्थित आवास के बाथरूम में गिरकर घायल हो गए थे। शनिवार भोर में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका शव पूरे राजकीय सम्मान के साथ रविवार को सुबह बलरामपुर स्थित आवास लाया गया, जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में उनके आवास से जनाजा निकालकर लोग नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बीबी बांदी साहिबा ईदगाह पहुंचे।
विज्ञापन


ईदगाह में उनके जनाजे की नमाज मुबारकपुर आजमगढ़ से आए धर्मगुरु मौलाना मोहम्मद अहमद मिसबाही ने अदा कराई। नमाज में अलहाज महबूब मीनाशाह, कारी जमालुद्दीन, मौलाना उमर, मौलाना राशिद रजा तथा मौलाना असगर अली व शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी आदि मौजूद रहे। इसके बाद उनका शव पुन: पैतृक आवास लाया गया। यहां पद्मश्री को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्मश्री बेकल उत्साही के अंतिम संस्कार में सूबे के कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव, सदर विधायक जगराम पासवान, उतरौला विधायक आरिफ अनवर हाशमी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष फजले मसूद, पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, नगर पालिका चेयरमैन इशरत जमाल, तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुुख शफीक अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुुमार सिंह, पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह, पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, मदरसा प्रबंधक डॉ. इकबाल व पूर्व विधायक राम सागर अकेला आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed