फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The fervor of Ganesh Mahotsav from city to village

Gonda News: शहर से गांव तक गणेश महोत्सव का उल्लास

Wed, 16 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 16 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The fervor of Ganesh Mahotsav from city to village
गोंडा के पंडालों में विराजे गणपति बप्पा। संवाद
करनैलगंज/परसपुर/धानेपुर/माधोपुर। नगर में चार स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर विधि-विधान से पूजन शुरू हो गया है। मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव समिति की ओर से गुड़ाही बाजार स्थित रामलीला भवन प्रांगण में मुख्य आयोजन किया जा रहा है। सोमवार शाम प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा हुई। मंगलवार को दूर्वाभिषेक कराया गया। बुधवार को सिंदूराभिषेक होगा। गांधीनगर, रिसाला और ठठराही बाजार में भी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन

परसपुर कस्बे के चौक स्थित शंकर मंदिर धर्मशाला में सोमवार को गणेश पूजा महोत्सव समिति की ओर से प्रतिमा स्थापित की गई। पंडित उदयभान मिश्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ स्थापना कराई। 36 फीट ऊंचे पंडाल में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ जुट रही है। समिति के अध्यक्ष रामकुमार सोनी और कोषाध्यक्ष सीनू रस्तोगी ने बताया कि 17 सितंबर को गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती होगी। पसका, सेमरी, अभईपुर, मोहना, पूरे तिवारी, दिवाकर नगर और इकनिया मांझा में भी गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं हैं। 22 सितंबर को रामजानकी मंदिर से निशान यात्रा निकाली जाएगी। मैरिज हॉल में श्याम भजन और भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानेपुर कस्बे के पंडालों में विराजे गणपति बप्पा के जयकारों से सोमवार को पूरा कस्बा गूंज उठा। पंडालों की सजावट और भगवान गणेश का शृंगार श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। सोमवार रात भव्य आरती का आयोजन हुआ। इसमें आसपास के मोहल्लों के श्रद्धालुओं ने आरती की। करुणेश मंदिर, रामजानकी नगर और चौक बाजार में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर अजय मराठा, विजय सोनी, सोनू सोनी, राजकुमार, जयजय राम आदि मौजूद रहे।

माधोपुर संवाद के अनुसार, दुबहा बाजार ग्रामीण, कस्बा और कटुआनाला गांव में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं की नेत्र पट्टिका खोलकर सोमवार को लोगों ने विधिवत दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और लोक कल्याण की कामना की। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अजय कुमार सोनी, सुनील सोनी, पवन गुप्त, शिवा गुप्त, छोटू रुहेला, सुरेश सोनी, भूपेंद्र सोनकर, अंकुर श्रीवास्तव, सूरज राजपूत आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed