फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The family of former hockey player putting seek protection

पूर्व हॉकी खिलाड़ी का परिवार लगा रहा सुरक्षा की गुहार

Wed, 17 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 17 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The family of former hockey player putting seek protection
पूर्व हॉकी खिलाड़ी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
कभी ग्राउंड पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाकर प्रदेश में जिले का नाम रौशन करने वाले हॉकी खिलाड़ी नूर मोहम्मद का परिवार आज दर-दर की ठोकरें खा रहा है। एक तरफ जहां बेटियों को बचाने के लिए मुहिम चल रही है, वहीं सिर्फ बाप व उसकी बेटियों वाले इस परिवार का दबंगों ने जीना हराम कर रखा है।
विज्ञापन


जिले के नगर कोतवाली के सेमरा चौकी क्षेत्र के बड़गांव मोहल्ला निवासी नूर मोहम्मद पूर्व में हॉकी खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने प्रदेेश स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाकर प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
विज्ञापन


घर में नूर मोहम्मद के अलावा सिर्फ उसकी तीन बेटियां हैं जो किसी तरह से अपनी गृहस्थी चला रही हैं लेकिन उनके घर की जमीन पर कुछ दबंग लोगों की नजर गड़ी है जो उनका लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को  अपनी बहनों के संग कलेक्ट्रेट में डीएम से सुरक्षा की गोहार लगाने पहुंची नूर मोहम्मद की पुत्री रेशमा ने बताया कि उसके बूढ़े पिता मजदूरी कर किसी तरह से परिवार का पालन-पोषण करते हैं लेकिन पड़ोस के कुछ लोग आए दिन मारते-पीटते हैं और घर खाली कर अलग चले जाने की धमकी देते हैं।


13 अगस्त को इन लोगों घर में घुस कर मारापीटा। वह न्याय मांगने पुलिस चौकी व नगर कोतवाली गई जहां कोई सुनवाई नहीं हुई। दबंगों की पिटाई से घायल यह परिवार जब कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा तो उसकी कहानी सुन सभी की आंखों में आंसू आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed