फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The fairground is buzzing with the arrival of circus and swings

Gonda News: सर्कस व झूले आने से गुलजार मेला परिसर

Sun, 28 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The fairground is buzzing with the arrival of circus and swings
पसका में स्थापित किया गया झूला। - स्रोत: सोशल मीडिया  - फोटो : अमर उजाला में छपी अपनी खबर पढ़ती बाल वैज्ञानिक पूजा पाल।
पसका। भगवान वाराह की जन्मस्थली सूकरखेत में पौष पूर्णिमा पर होने वाले मुख्य स्नान व मेले के लिए दुकानें सजने लगी हैं। स्थानीय निवासी नवीन निषाद ने बताया कि पसका मेला जनपद का प्रसिद्ध मेला है। मेले में झूला, सर्कस, थिएटर, मिठाई, चाट आदि की दुकानें लगने से रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गिरीश शुक्ल ने बताया कि जनपद सहित आसपास के जिलों के व्यापारी मेले में दुकानें लगाते हैं। मेले में रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं के साथ ही खिलौने, चाट, मिठाई आदि की दुकानें लगती हैं। मुख्य स्नान के दिन हजारों श्रद्धालु त्रिमुहानी घाट पर स्नान के बाद बाद मेले खरीदारी करते हैं। लघु प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध त्रिमुहानी घाट पर कल्पवासियों के भजन-कीर्तन व सत्संग से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। स्थानीयजनों व कल्पवासियों के भंडारे में रोज सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। हर तरफ भक्ति और आस्था का वातावरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed