फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The examination system will be equipped with a strong room, armed security and an AI control room

Gonda News: स्ट्रांग रूम, सशस्त्र सुरक्षा व एआई कंट्रोल रूम से लैस होगा परीक्षा तंत्र

Sat, 14 Feb 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The examination system will be equipped with a strong room, armed security and an AI control room
जिला पंचायत सभागार में परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक करते अ​धिकारी। -संवाद
गोंडा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रस्तावित परीक्षा को लेकर जिले को चार जोन व 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में सुरक्षा, प्रश्नपत्र वितरण व निगरानी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम का गठन कर चार-चार आलमारियों की व्यवस्था की गई है। प्रथम पाली, द्वितीय पाली, अवशेष प्रश्नपत्र तथा अतिरिक्त सेट को अलग-अलग डबल लॉक आलमारी में सुरक्षित रखा जाएगा। प्रश्नपत्रों का भंडारण जीआईसी में सशस्त्र सुरक्षा बल की निगरानी में किया गया है। प्रश्नपत्र वितरण एवं कंट्रोल रूम के लिए नगर मजिस्ट्रेट को प्रशासनिक अधिकारी नामित किया गया है। संकलन केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा तथा प्रश्नपत्र भेजने के लिए सशस्त्र बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

जिले में कंट्रोल रूम की स्थापना कर 15 कंप्यूटर लगाए गए हैं। प्रत्येक कंप्यूटर से 10 परीक्षा केंद्रों की एआई आधारित ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। आकस्मिक परिस्थिति में फिर से परीक्षा की आवश्यकता होने पर प्रत्येक केंद्र पर प्रश्नपत्र का एक अतिरिक्त सेट सुरक्षित रखा जाएगा। अतिरिक्त सेट को केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व संबंधित थानाध्यक्ष व नामित उपनिरीक्षक की उपस्थिति में डबल लॉक आलमारी में सीलबंद किया जाएगा। आलमारी को ऊपर, नीचे और मध्य भाग में अतिरिक्त पेपर सील से बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम एक घंटा पूर्व केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सके। बैठक में सदर एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, करनैलगंज एसडीएम नेहा मिश्रा, तरबगंज एसडीएम विश्वामित्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed