फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The drone camera invistagated three villages of Nawabganj

नवाबगंज के तीन गांवों का ड्रोन कैमरे से लिया जायजा

Wed, 09 Dec 2015 11:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर नवाबगंज के चौखड़िया गांव में मंगलवार को हुई फायरिंग के बाद बुधवार को डीएम-एसपी ने गांव में पहुंचकर जायजा लिया। चौखड़िया समेत तीन गांवों में ड्रोन कैमरे से गंाव की गतिविधियों की जानकारी कैद की।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को चौखड़िया गांव में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग हो गई थी। जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे। इससे पहले महंगूपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान हवाई फायरिंग हुई थी। इसमें तीन लोग घायल हुए थे। त्रिस्तरीय चुनाव के गुरुवार को चार ब्लाकों नवाबगंज, तरबगंज, वजीरगंज व बेलसर में होने वाले चुनाव में गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव, अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह बुधवार को चौखड़िया गांव पहुंचे। वहां एसपी ने रिमोट संचालित ड्रोन कैमरे को उड़ाया। जिससे गांव की गतिविधियां कैमरे में कैद होती रही।


इसके बाद महंगूपुर व खेमपुर गांव में भी ड्रोन से गांव की गतिविधियां कैद की गई हैं। एसपी ने बताया कि मतदान के दौरान गांवों ड्रोन कैमरा नजर रखेगा। अगर कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करता मिला तो उसे हवालात में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed