फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The driver was in Mumbai and has been made an accused in the accidental death case

Gonda News: चालक था मुंबई में, बना दिया हादसे में मौत मामले का आरोपी

Fri, 30 Jan 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The driver was in Mumbai and has been made an accused in the accidental death case
गोंडा। बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के चुरुआ गांव निवासी विकास की बीते 23 मार्च 2024 को सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता ननकुन ने वाहन संख्या यूपी 46 क्यू 6629 के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। विवेचना के दौरान विवेचक ने चालक फैजान निवासी एकगड़वा थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती को दोषी ठहराते हुए चार्जशीट लगा दी। जबकि हादसे के दौरान आरोपी चालक फैजान मुंबई में था। इसका खुलासा एसआईटी की जांच में हुआ है।
विज्ञापन

एसआईटी ने जांच के दौरान आरोपी चालक फैजान के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाला तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए। सीडीआर में पाया गया कि हादसे के समय चालक फैजान मुंबई में था। इस मामले के विवेचक विजय यादव को निलंबित किया गया है। वहीं, गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र के बनगाई निवासी नरेंद्र मिश्र की 17 सितंबर 2024 को बाइक से जाते समय खरगूपुर के जानकी नगर में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एसआईटी की जांच में पाया गया कि नरेंद्र की सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर में जान गई थी, लेकिन विवेचना के दौरान विवेचक ने हादसे का कारण बनी बाइक को परिवर्तित कर पिकअप दर्शा दिया। पिकअप चालक प्रमोद कुमार निवासी नरौरा भर्रापुर थाना इटियाथोक के खिलाफ चार्जशीट लगा दी। इस मामले में विवेचक शेषनाथ पांडेय को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


निलंबन की लाइन में 10 और दरोगा
विवेचना में अनियमितता करके बीमा कंपनी से लाभ दिलाने के खेल में 10 और दरोगा निलंबन की लाइन में हैं। एसआईटी जांच में 10 और विवेचनाओं में गड़बड़ी मिली है, हालांकि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इन विवेचनाओं में किसी में हादसा करने वाले वाहनों को बदल दिया गया तो कहीं अभियुक्त चालकों का नाम बदल दिया गया। एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद इन पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed