फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The district received the gift of Abhudaya and Chief Minister Model Composite School

Gonda News: जिले को मिली अभ्युदय व मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की सौगात

Mon, 26 May 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 26 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The district received the gift of Abhudaya and Chief Minister Model Composite School
जिला पंचायत सभागार में ​शि​क्षिका को सम्मानित करते प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान। स्रोत: सूचना
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिले को बड़ी सौगात दी। जिले के दुल्लापुर खालसा में प्री प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय एवं मधईपुर कुर्मी में प्री प्राइमरी से आठवीं तक अभ्युदय विद्यालय का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में इसका लाइव प्रसारण देखा गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के प्रयासों से परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था बदल चुकी है। बेहतर व्यवस्था के कारण ही सीबीएसई को छोड़कर लोग अपने बच्चों का दाखिला परिषदीय विद्यालय में करा रहे हैं। कायाकल्प योजना से जहां विद्यालय की सूरत बदली है। वहीं, शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन



प्रभारी मंत्री ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का उच्चीकरण कर बनाए गए सात एकेडमिक और हाॅस्टल के साथ ही 12 अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। इसमें वजीरगंज, झंझरी, कटरा बाजार, वनग्राम महेशपुर, हलधरमऊ और छपिया के भवन शामिल हैं। वहीं, जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे 2.03 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में जूते-मोजे, स्वेटर, स्टेशनरी और स्कूल बैग के लिए प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से जारी करने के लिए हरी झंडी दी है।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, एमएलसी अवधेश सिंह, डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ अंकिता जैन, एसपी विनीत जायसवाल, एडी बेसिक राम सागरपति त्रिपाठी, विधायक विनय द्विवेदी, प्रभात वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, बीएसए अतुल तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
प्रभारी मंत्री ने 860 निपुण विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बभनजोत के बीईओ महेंद्र कुमार यादव, नवाबगंज के बीईओ हर्षित पांडेय, झंझरी के डॉ. समय प्रसाद पाठक, करनैलगंज की नूतन जायसवाल और पंडरीकृपाल बीईओ शशांक कुमार सिंह को सम्मानित किया। इसके साथ ही परिषदीय विद्यालय बक्सरिया ग्रंट, लौव्वाटेपरा, अघौरी, खजूरियाडीह और चौरी को आईसीटी लैब और सिंहवापुर, हारीपुर नवीन, छितौनी, करनैलगंज, कुतुबगंज को डिजिटल लाइब्रेरी के लिए सम्मानित किया गया।
मेवातियान, गैलनग्रंट, नूराडीह, डेहरास और भैरमपुर को स्मार्ट क्लास और ढोढेपुर, हरिहरपुर, नरेंद्रपुर, रायपुरवा निपुण विद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। एसआरजी विनीता कुशवाहा, कमलेश पांडेय और कृष्ण बिहारी लाल को भी सम्मान से नवाजा गया।



विधायक ने उठाए सवाल
गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने प्रभारी मंत्री और डीएम नेहा शर्मा से कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की व्यवस्था बेहद खराब है। संबंधित फर्म की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया। उनका कहना था कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अधिकतर गरीब परिवार की बच्चियां पढ़ रही हैं। सरकार की ओर से दी जानी योजनाओं का उन्हें शत-प्रतिशत लाभ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed