{"_id":"604cf1688ebc3e5926537e21","slug":"the-district-got-five-new-block-education-officers-gonda-news-lko5693960179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन से नई नियुक्ति में पांच बीईओ जिले को मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन से नई नियुक्ति में पांच बीईओ जिले को मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बेसिक शिक्षा में खंड शिक्षा अधिकारियों की कमी अब दूर हो गई है। शासन से शनिवार को नए खंड शिक्षा अधिकारियों के नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। जिसमें जिले को पांच खंड शिक्षा अधिकारी मिले हैं।
जिले में पांच ब्लाक अतिरिक्त प्रभार से चल रहे थे। बीते दिनों में तीन खंड शिक्षा अधिकारियों के निलंबन के बाद ब्लाक प्रभार के भरोसे चल रहे थे, इससे ब्लाकों में कामकाज प्रभावित थे।
जिले को शासन से जिले में पांच खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिसमें अजय कुमार त्रिपाठी, लवकुश कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेेश कुमार मिश्र, विशाल यादव को तैनाती मिली है। सोमवार को इन खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बीएसए विनय मोहन वन ने बताया कि नए खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ आना है। विवाहित होने पर उन्हें शपथ पत्र देना है कि उनके एक ही जीवित पत्नी है। बताया कि अभिलेखों का परीक्षण करके कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
जिले में अतिरिक्त प्रभार से चार ब्लाक व नगर क्षेत्र चल रहे हैं। तीन ब्लाक तो खंड शिक्षा अधिकारियों के निलंबन से रिक्त हैं। बीते साल झंझरी के खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र गुप्त महिला शिक्षकों के अवकाश न देने के मामले में निलंबित हुए थे। इसके बाद उनका प्रभार मुजेहना के बीईओ रामराज देख रहे हैं।
इसी तरह इंटियाथोक के खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल एक शिक्षक को कार्य मुक्त न करने के मामले में निलंबित हुए। उनका प्रभार पंडरी की खंड शिक्षा अधिकारी विभा सचान के पास है।
इसी तरह हाल ही में वजीरगंज की खंड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह शिक्षकों के कार्य मुक्ति में धन उगाही के मामले में निलंबित हुईं थीं। उनका प्रभार नवाबगंज के बीईओ ओंकार नाथ वर्मा के पास है। वहीं बभनजोत ब्लाक में कोई तैनाती न होने से छपिया के बीईओ अर्जुन प्रसाद वर्मा के पास हैं। वहीं नगर क्षेत्र का प्रभार परियोजना अधिकारी प्रभा वर्मा देख रही हैं।