फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The dead body of a girl found in a roadside sack in Kaushambi

उमरी से गायब लड़की का शव कौशांबी में मिला

Tue, 22 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a girl found in a roadside sack in Kaushambi
उमरीबेगमगंज। परास मझवार गांव में कुछ दिन पहले सपा नेता विजय कुमार सिंह उर्फ टिंटू सिंह के भतीजे राजवीर सिंह की हत्या के साथ एक लड़की का भी नाम उछला था। वह लड़की राजवीर की हत्या से एक दिन पहले से लापता बताई जा रही थी। अब पूरे प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। कौशांबी में सड़क किनारे बोरियों में एक लड़की का शव मिला है। आशंका है कि यह शव उमरी से लापता हुई लड़की का है। अब उमरीबेगमगंज पुलिस शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को लेकर कौशांबी गई है।
विज्ञापन

अगस्त में राजवीर सिंह की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया था। इसी दिन गांव के ही अवध किशोर तिवारी ने अपने लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट मृतक राजवीर सिंह राजू के खिलाफ उमरी थाने में दर्ज कराई थी। सुबह रिपोर्ट दर्ज हुई और दोपहर बाद आरोपी का शव नदी में पाया गया। इसके बाद पुलिस इस घटना को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखने लगी। लेकिन मृतक के भाई रणधीर सिंह की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह परास के पिता अशोक सिंह व लड़की के पिता अवध किशोर तिवारी, राम किशोर तिवारी व ललित सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। मामले में उमरी पुलिस लड़की के माता-पिता को जेल भेज चुकी है। जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। गायब लड़की की हत्या की आशंका के साथ पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी तभी एक लड़की का शव कौशांबी जनपद में सड़क के किनारे बोरियों में भरा मिला। बताया जा रहा है कि लड़की का ननिहाल भी कौशांबी जनपद के पास ही है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज रतन कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस के साथ परिवारजन को उसकी शिनाख्त के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed