फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The cylinder was not found in the debris after the explosion in Pure Maidani

पूरे पैदामी में विस्फोट के बाद मलवे में नहीं मिला सिलेंडर

Wed, 11 Dec 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
The cylinder was not found in the debris after the explosion in Pure Maidani
परसपुर (गोंडा)। कंडरु ग्राम पंचायत के सिंगहा दिकौली पूरे पैदामी गांव के एक घर में चार दिन पूर्व हुए विस्फोट में खाना पकाते समय रसोई गैस सिलेंडर से विस्फोट होनेे बताया गया था। मगर मंगलवार को फोरेंसिक टीम की जांच के दौरान जब मलबा हटाय गया तो मौके पर सिलेंडर विस्फोट का एक टुकड़ा भी नहीं मिला। अब यह सिलेंडर विस्फोट का दावा ही संदेह के घेरे में आ गया है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम कंडरु के सिंगहा दिकौली पूरे पैदामी निवासी बरसाती के घर दोपहर खाना बनाते वक्त सिलेंडर विस्फोट की बात बताई गई थी। जिसमें मां-बेटी की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विस्फोट इतना तीब्र था कि मकान की छत व दीवारे ढह गई थीं। सूचना पर मौके पर एएसपी, एसडीएम करनैलगंज, सीओ करनैलगंज व थाना परसपुर के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन मंगलवार को थाना परसपुर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम प्रभारी ने मौके पर पहुंच प्रकरण की जांच पड़ताल कर फोटोग्राफ्स व नमूना लिया था। सिलेंडर विस्फोट की बात सामने आई थी। पुलिस ने विस्फोट के बाद सिलेंडर के मलवे में दबे होने की बात कही थी। मगर मंगलवार को जब मलवा हटाया गया तो सिलेंडर नहीं मिला। इससे सिलेंडर विस्फोट की घटना संदेह के घेरे में आ गई है। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी जांच चल ही रही है, विस्फोट कैसे हुआ इसका खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed