{"_id":"691b639e7e669c803f0ec704","slug":"the-crushing-season-of-babhanan-sugar-mill-started-after-worshipping-the-cart-gonda-news-c-100-1-gon1041-147333-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डोंगे का पूजन कर बभनान चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डोंगे का पूजन कर बभनान चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू
Mon, 17 Nov 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बभनान चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ में मौजूद लोग।
बभनान। बभनान चीनी मिल का वर्तमान पेराई सत्र सोमवार को परंपरागत विधि-विधान के साथ शुरू हुआ। अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ की पूर्णाहुति के बाद पंडित अखिलेश वेदांती ने मंत्रोच्चार के साथ डोंगे का पूजन कराया। इसके बाद दोपहर 12ः51 बजे एसडीएम हर्रैया सत्येंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने मशीन का बटन दबाकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक सुधीर सिंह, विनोद सिंह, प्रबल मालानी, अजय तिवारी, रामनरेश सिंह मंजुल, अखंड प्रताप सिंह, फौजदार शुक्ल और दिनेश राय सहित अनेक लोगों ने नारियल फोड़कर डोंगे में गन्ना डाला। मिल प्रशासन के अनुसार, इस पेराई सत्र में यह मिल बस्ती जिले के बभनान, गौर, टिनिच, गोविंद नगर, विक्रमजोत तथा गोंडा जिले के गौरा चौकी और मनकापुर समितियों के माध्यम से मिल गेट के अलावा 79 क्रय केंद्रों से गन्ना खरीद करेगी। कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी केपी सिंह, रामचंदर वर्मा, पिंकू सिंह, दिनेश विश्वकर्मा, दिलीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।