{"_id":"5f99a0078ebc3e9c03340f67","slug":"the-couple-was-beaten-up-in-a-dispute-over-the-removal-of-puval-gonda-news-lko5474809159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवाल हटाने के विवाद में दंपित को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवाल हटाने के विवाद में दंपित को पीटा
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। सकतपुर सरैंया गांव में पुवाल हटाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में कुछ लोगों ने दंपती की पिटाई कर दी गई। वहीं दूसरे पक्ष के भी एक व्यक्ति ने पिटाई का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तरफ से दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में मारपीट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम सकतपुर सरैंया निवासी सोनू पांडेय ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके गांव के ही कुछ लोग उसकी जमीन में पुवाल रख दिया था। जब उनसे मंगलवार की शाम तकरीबन छह बजे पुवाल हटाने को कहा गया तो आरोपी अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई करने लगे। बचने के लिये वह घर के अंदर भागा तो आरोपी घर में घुस आए और उसे मारापीटा। शोर करने पर जब बचाने उसकी पत्नी सुमित्रा पांडेय आयीं तो उन्हें भी मारापीटा। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
सोनू पांडेय की तहरीर पर कृष्णा प्रसाद पांडेय, मोनू पांडेय, मनोज पांडेय व उनकी पत्नी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी प्रकरण में दूसरे पक्ष के मोनू पांडेय की तहरीर पर दर्ज एनसीआर में आरोप लगाते हुये बताया कि पुुवाल हटाने के विवाद को लेकर आरोपी उससे अभद्रता कर पिटाई करने लगे। जाते समय आरोपियों ने उसके घर में तोड़फोड़ की। मोनू पांडेय की तहरीर पर सोनू पांडेय व उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।