फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The Chairman of Amethi is in charge of the Gonda Consumer Forum

Gonda News: अमेठी के अध्यक्ष के पास है गोंडा उपभोक्ता फोरम का प्रभार

Tue, 23 Dec 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The Chairman of Amethi is in charge of the Gonda Consumer Forum
गोंडा। आज उपभोक्ता दिवस है। उपभोक्ताओं के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए गठित जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष पद पर स्थायी रूप से तैनाती नहीं है। अमेठी के अध्यक्ष के पास गोंडा का भी प्रभार है। ऐसे में मात्र 15 दिन ही यहां मुकदमों की सुनवाई होती है।
विज्ञापन

फोरम में सदस्य के तौर पर सुभाष सिंह और मंजू रावत हैं, लेकिन अध्यक्ष के पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं है। गोंडा के लिए स्थायी अध्यक्ष न होने के कारण, अमेठी उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष एके त्रिपाठी को गोंडा का भी प्रभार दिया गया है। उनका शेड्यूल तय है। महीने के पहले पखवाड़े में वे अमेठी में रहते हैं और दूसरे पखवाड़े में गोंडा आते हैं। इस वजह से गोंडा उपभोक्ता फोरम में मुकदमों की सुनवाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। गोंडा में अभी लगभग 1200 मुकदमे विचाराधीन हैं। उपभोक्ता फोरम के सदस्य सुभाष सिंह कहते हैं कि अगर स्थायी तौर पर अध्यक्ष की तैनाती हो जाए तो काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन

वहीं, अधिवक्ता अजेय विक्रम सिंह ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत सरकार द्वारा जिले में यह आयोग उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय और व्यावसायिक अन्याय से सुरक्षा देने के लिए बनाया गया था। लेकिन गोंडा में अध्यक्ष के सीमित समय के कारण यह उद्देश्य विफल होता जा रहा है। बताया कि अध्यक्ष केवल महीने के 15 दिन गोंडा में मुकदमों की सुनवाई के लिए आते हैं। बाकी दिनों में अध्यक्ष की अनुपस्थिति में कोरम पूरा नहीं होता। इससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed