फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The case of Rajdeep's death is escalating.

Gonda News: तूल पकड़ रहा राजदीप की मौत का मामला

Sun, 28 Jun 2026 08:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Jun 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
The case of Rajdeep's death is escalating.
मुजेहना। धानेपुर क्षेत्र निवासी एक युवक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज न होने पर छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने पुलिस कार्यालय घेरने की चेतावनी दी है। रविवार को वह गड़रही पूरे तेंदुआ निवासी मृतक राजदीप सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी ली और एसपी विनीत जायसवाल से बात कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। शिवम ने पुलिस की भूमिका पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन दिन में रिपोर्ट दर्ज न होने पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बंगलूरू से लौट रहे राजदीप का शव बृहस्पतिवार को आधारडीह के पास बांस की कोठी में शर्ट से बने फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने की पुष्टि के बाद पुलिस की जांच सुस्त हो गई है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। एसपी के निर्देश पर सीओ सदर शिल्पा वर्मा मामले की जांच कर रही हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि बाबागंज से शुक्लागंज और कुतुबगंज तक लगे एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed