फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The car driver fell asleep and ran over an old man standing on the road

Gonda News: झपकी आने पर कार चालक ने सड़क पर खड़े वृद्ध को रौंदा

Wed, 07 May 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 07 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The car driver fell asleep and ran over an old man standing on the road
बालपुर (गोंडा)। लखनऊ मार्ग पर बालपुर पुलिस चौकी के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे भीषण हादसा हो गया। चालक को झपकी आने से बलरामपुर जा रही कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान घर के सामने बकरी बांधने जा रहे हरसिंहपुर निवासी वृद्ध हरिराम (65) की कार की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

करनैलगंज के कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में झपकी आने से कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हरिराम मजदूरी कर परिवार का किसी तरह से भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी रमकला के अलावा सर्वजीत, राजेंद्र और रवींद्र तीन बेटे हैं। मौत के बाद सभी को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


भूसा लादने गए युवक की ट्रॉली से कुचलकर मौत

टिकरी (गोंडा)। नरायनपुर भीखमपुर निवासी गोपाल वर्मा (36) की बुधवार दोपहर ट्राॅली से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता नकछेद ने बताया कि बुधवार को उनका बड़ा बेटा गोपाल वर्मा रामापुर निवासी ट्रैक्टर चालक के साथ भूसा लादने के लिए गया था। करीब दो बजे धूप के चलते ट्राॅली के नीचे बचाव के लिए बैठ गया। इसी बीच चालक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली आगे बढ़ा दिया तो गोपाल वर्मा इसकी चपेट में आ गए। नजर पड़ने उसे इलाज के लिए नवाबगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोटें आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली में कब्जे में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गोपाल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मौत के बाद पत्नी सुनीता व मां विमला देवी बेसुध हो गईं। मृतक के परिवार में पांच बेटियों के अलावा एक बेटा है।






तेज रफ्तार एसयूवी दुकान में घुसी, कई चोटिल

मुजेहना (गोंडा )। धानेपुर के आनंद नगर चौराहे पर मंगलवार देररात तेज रफ्तार कार दुकान में घुस गई। रफ्तार इतनी अधिक थी कि चाय व पंक्चर की दुकान को तोड़ते हुए बाइक से टकराई। इस दौरान चारपाई पर सो रहे एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। एयरबैग खुलने से कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed