{"_id":"686eaf7662eb55fb4f086efa","slug":"the-campaign-was-launched-by-giving-vitamin-a-supplements-gonda-news-c-100-1-gon1001-140553-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ
Wed, 09 Jul 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बाल पोषण माह के तहत बुधवार को जिला महिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान शुरू किया गया। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना रानी गुप्ता व सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने नवजात बच्चों को विटामिन ए की ड्राॅप पिलाई।
सीएमओ ने बताया कि बुधवार से नौ अगस्त तक महीने भर का अभियान चलाया जाना है। इसमें नौ माह से पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाया जाना है। नौ से 12 माह तक बच्चों के लिए एक एमएल व 16 माह से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए दो दो एमएल दवा पिलाई जाएगी। काजीदेवर में डॉ. पूजा जायसवाल, कटरा बाजार में डॉ. इंदु राणा, मुजेहना में डॉ. सुमन मिश्रा ने विटामिन-ए संपूर्ण अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि बच्चों में विटामिन-ए की खुराक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती है। मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक राहुल पटेल, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जय गोविंद, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार, पंकज तिवारी, शेषनाथ आदि मौजूद रहे।