{"_id":"60b3ac2d8ebc3e00d33f2bd3","slug":"the-bullies-plowed-the-land-of-the-residential-belt-beaten-the-woman-gonda-news-lko5802344145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने जोत ली आवासीय पट्टा की भूमि, विरोध पर महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने जोत ली आवासीय पट्टा की भूमि, विरोध पर महिला को पीटा
विज्ञापन
गोंडा। चुवाड़ गांव के मजे चटकनवा में दबंगों ने एक महिला की आवासीय पट्टा की भूमि को जबरन जोत लिया। महिला के विरोध करने पर पिटाई की। महिला के पति ने थाना खोड़ारे में चार सगे भाईयों के खिलाफ मारपीट, धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज कराया है।
थाना खोड़ारे क्षेत्र के चुवाड़ गांव के मजरे चटकनवा के रहने वाले कृष्णमोहन यादव पुत्र शिवनन्दन यादव ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसे गांव में आवासीय पट्टा मिला था।
आरोप है कि गांव के रहने वाले रमेश कुमार, राकेश, रवि कुुमार व उसके भाई उमेश ने उसकी पट्टे की भूमि को जबरन जोत कर कब्जा करने का प्रयास किया। कृष्णमोहन ने बताया कि खेत में काम कर रही उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिटाई की। थाना खोड़ारे के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी ने रविवार को थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। थाने में साफ सफाई, बैरक, मेस में खानपान की व्यवस्था, हवालात तथा मालखाने का निरीक्षण किया।
इसके बाद अभिलेखों की जांच की। क्षेत्राधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को कोविड-19 के नियमों का पालन कराने तथा लॉकडाउन का पालन कराने का निर्देश दिया।