{"_id":"5defd8398ebc3e87984d2a80","slug":"the-bullies-attacked-the-bjp-booth-president-gonda-news-lko497044988","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष पर किया हमला
विज्ञापन
खरगूपुर। मामूली विवाद को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमलाकर घायल दिया। वहीं घर के पास खड़े ट्रैक्टर को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचरन के मजरा पृथ्वीनाथ प्रकाश पुरवा का है।
यहां के निवासी माहेश्वरी प्रसाद भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। इन्होंने थाने पर दर्ज कराये गये प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि एक दिन पहले गांव के ही लल्लू से मामूली कहासुनी हो गयी थी।
सोमवार को देर सायं गांव के लवकुश व रमेश कुमार ने लाठी डंडे से हमलाकर माहेश्वरी प्रसाद को घायल कर दिया और वहीं घर के पास खड़ा ट्रैक्टर की लाइट, टायर आदि को तोड़कर नुकसन पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध मार पीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर घायल को स्थानीय सीएचसी भिजवाया गया है।