{"_id":"66b7a6282db4a4b1340fda0c","slug":"the-bull-knocked-down-a-pedestrian-and-killed-him-gonda-news-c-100-1-gon1003-121835-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सांड़ ने राहगीर को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सांड़ ने राहगीर को पटककर मार डाला
Sat, 10 Aug 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर में दतौली मार्ग पर नैयपुरिया के पास शुक्रवार देर शाम गन्ने के खेत से अचानक निकले सांड़ ने साइकिल सवार राहगीर को पटककर मार डाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
धानेपुर के रमगढ़वा दूल्हापुर निवासी रामफेर उर्फ फेरई (41) शुक्रवार को गांव के ही अजय सिंह के साथ साइकिल से रामनगर बाजार गए थे। देर शाम घर लौटते समय नैयपुरिया के पास अचानक गन्ने के खेत से निकले सांड़ ने साइकिल समेत रामफेर को पटक दिया। अजय ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामफेर को मुजेहना सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है।