फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The bull killed the farmer

Gonda News: सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला

Tue, 22 Aug 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The bull killed the farmer
गोंडा। खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने दौड़ा लिया और पटक कर जान ले ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ग्राम मोहनपुर असधा निवासी सीताराम यादव (54) सोमवार रात धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। देर रात खेत में सांड़ पहुंच गया और फसल चरने लगा। सीताराम सांड़ को भगाने लगे। तभी सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उसने सीताराम को पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग सीताराम को अस्पताल ले जा रहे थे। मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए राजस्व टीम को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed