फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The brave daughters of the district have dominated at the national level

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाईं हैं जिले की बहादुर बेटियां

Fri, 24 Jan 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The brave daughters of the district have dominated at the national level
गोंडा में कोरिया जा रही ताइक्वांडोल खिलाडी के साथ कोच। (फाइल फोटो) - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले की बहादुर बेटियां देश व प्रदेश में ही नही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का दम दिखा रही हैं। ताइक्वांडो से कई बेटियों ने जिले का नाम रोशन किया है। शहर के मालवीय नगर की श्रद्धा जो 16 वर्षों में ताइक्वांडो क्षेत्र में अपना नाम बना चुकी। श्रद्धा सेंट जेवियर्स विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा है। जिसने वर्ष 2018 में ताइक्वांडो महासंघ कोरिया से ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्राप्त की।
विज्ञापन

श्रद्धा ने वर्ष 2017 कानपुर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक, वर्ष 2017 सीबीएसई नेशनल उड़ीसा में कांस्य पदक, वर्ष 2017 सीबीएसई जोनल में रजत पदक वर्ष 2018 स्टेट प्रतियोगिता बरेली में स्वर्ण पदक ,वर्ष 2018 स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया लखनऊ में रजत पदक वर्ष 2019 रांची में आयोजित सीबीएसई गेम्स नेशनल मेंड कांस्य पदक वर्ष 2019 नजीबाबाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जनपद व प्रदेश का नेतृत्व कर कई कीर्तिमान हासिल किए।
विज्ञापन

दीक्षा सिंह 17 वर्षीय छात्रा जो कक्षा 12 की रघुकुल विद्यापीठ की छात्रा उसने महज इसी उम्र में देवरिया, लखनऊ, अलीगढ़ ,इटावा, बरेली, रांची ,गया, नोएडा मैं आयोजित कई राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित कर थ्की हैं। सिविल लाइंस गोंडा निवासी अनुष्का सिंह महज 11 वर्ष की बालिका जो इंदिरा इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा है इसने इस उम्र में आत्मरक्षा के खेल ताइक्वांडो में एक मिसाल कायम की है। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने कहा बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। वर्ष 2019 में ताइक्वांडो महासंघ कोरिया द्वारा ब्लैक बेल्ट उपाधि प्राप्त बालिकाएं शिखा गर्ग, पलक चौधरी महिमा वैष्णवी, दीक्षा चौधरी, निहारिका श्रीवास्तव भी आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed