{"_id":"68b5e3a97b7dda66c5065ec9","slug":"the-body-of-a-youth-who-was-swept-away-in-a-canal-was-found-20-km-away-gonda-news-c-100-1-gon1003-143161-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नहर में बहे युवक का 20 किमी दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नहर में बहे युवक का 20 किमी दूर मिला शव
Mon, 01 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक के बेलवा बहुता गांव के पास नहर में पाइप के सहारे रोका गया शव। - संवाद
रुपईडीह/इटियाथोक। कौड़िया के अड़बड़वा गांव निवासी अनोखी लाल प्रजापति (35) का शव सोमवार को 20 किलोमीटर दूर सरयू नहर में इटियाथोक के तकिया मनोहर के पास मिला है। शरीर पर कपड़े नहीं मिलने से मौत का राज गहरा गया है।
अनोखी लाल प्रजापति शनिवार शाम सात बजे सामान लेने के लिए घर से निकले थे। आसपास के लोगों ने उनके नहर में गिरने की जानकारी दी। इसके बाद कौड़िया व खरगूपुर पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से तलाश शुरू कराई। सोमवार को बेलवा बहुता के पास सरयू नहर में शव उतराता नजर आया। लोगों ने टेंट के पाइप से शव रोकने का प्रयास किया। इसके बाद खरगूपुर व इटियाथोक पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालने के लिए पीएसी के जवानों को बुलाया। हालांकि तब तक शव बह गया।
पीएसी के जवान दिनेश कुमार नहर में बहते शव के साथ करीब एक किलोमीटर तक दौड़ते रहे। तकिया मनोहर जोत के पास दिनेश ने डंडे के सहारे शव को नहर से किनारे करके पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
खरगूपुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक अनोखी लाल के भाई राकेश कुमार प्रजापति ने शव की पहचान की है। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं मिले हैं, इसके कारणों की जांच की जा रही है।वहीं, कौड़िया इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि अनोखी लाल नहर में गिरे या कूदे? इसकी जानकारी की जा रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अनोखी लाल के परिवार में पत्नी सीतावती, बेटी चांदनी, सौम्या, नीलू और बेटा प्रीतम हैं। सभी पढ़ाई करते हैं। अनोखी लाल चार भाइयों में दूसरे पर थे। मौत से पिता बच्चालाल, मां और पत्नी सीतापति समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।