{"_id":"683601669a27258f33093a76","slug":"the-body-of-a-youth-who-returned-from-dubai-was-found-in-suspicious-circumstances-gonda-news-c-100-1-gon1003-138387-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दुबई से लौटे युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दुबई से लौटे युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव
Tue, 27 May 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 27 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
राकेश की फाइल फोटो।
तरबगंज (गोंडा)। सिंगहाचंदा डीहा गांव के राकेश (25) का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में घर से 700 मीटर दूर शीशम की टहनी पर फंदे से लटका मिला। उनके दोनों घुटने जमीन पर टिके थे। ऐसे में पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
मृतक की दादी सुरसता ने बताया कि राकेश परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके पिता ओमप्रकाश पासवान की पहले ही मौत हो चुकी थी। राकेश तीन महीने पहले दुबई से लौटे थे। सोमवार देर रात वह घर से निकले थे। मंगलवार सुबह उनका शव मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन साल बाद राकेश दुबई से लौटे थे। अब वह दक्षिण अफ्रीका जाने की तैयारी कर रहे थे। परिवार में कोई विवाद नहीं है। राकेश के परिवार में पांच साल की बेटी महक, पत्नी रीमा, मां फूलमती, दादी सुरसता हैं। सभी रो-रोकर बेहाल हैं। इंस्पेक्टर केके त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। (संवाद)