{"_id":"68ebeaf5c068ad54d507e991","slug":"the-body-of-a-young-woman-was-found-floating-in-the-river-saryu-gonda-news-c-100-1-gon1003-145424-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरयू की सोती में उतराता मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरयू की सोती में उतराता मिला युवती का शव
Sun, 12 Oct 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
विश्नोहरपुर/नवाबगंज। सरयू की सोती (नदी से निकली धारा) में दत्तनगर के पास रविवार सुबह करीब 22 वर्षीय युवती का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव निकलवाकर स्थानीय लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे दत्तनगर के पास कुछ लोग अयोध्या के सोहावल जाने के लिए स्टीमर का इंतजार कर रहे थे। तभी सरयू की सोती में युवती का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से शव निकलवाया गया। बैगनी लोअर व टीशर्ट पहने युवती के दाहिने हाथ में लाल रंग का कलावा व काला धागा बंधा है। बाएं हाथ में भी लाल कलावा, सफेद धातु की चूड़ी व गले में माला है। पुलिस का दावा है कि पानी के तेज बहाव में शव बहकर सोती में पहुंचा। इसके बाद जलस्तर घटने से वहीं ठहर गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। थानों में दर्ज युवतियों की गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में दत्तनगर के प्रहरी लालता की तहरीर पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
हत्या की आशंका जता रहे ग्रामीण
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। हालांकि शव कई दिन पुराना होने के कारण त्वचा सड़ गई है। चेहरे की पहचान में भी मुश्किलें आ रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।