{"_id":"68617db86e7b10740202221e","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-khairabag-he-could-not-be-identified-gonda-news-c-100-1-gon1003-140051-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खैराबाग में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खैराबाग में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
Sun, 29 Jun 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली इलाके के खैराबाग शिवगरुण पुरम में रविवार सुबह 32 वर्षीय युवक का शव मिला है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन की है। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना पाठक ने झाड़ियों में किसी का शव पड़ा होने की सूचना दी। युवक ने नीली जींस व मैरून शर्ट पहन रखी है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक की जेब से पान-मसाला के साथ ही दो माचिस मिली हैं। सेमरा चौकी प्रभारी उदित वर्मा ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी का कहना है कि प्रथमदृष्टया नशे में गिरने से मौत की आशंका है। (संवाद)