फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body of a missing youth from Sultanpur was found near the railway track

Gonda News: सुल्तानपुर से लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला

Fri, 30 May 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing youth from Sultanpur was found near the railway track
नवाबगंज (गोंडा)। सुल्तानपुर के कादीपुर के राणानगर निवासी राहुल राय उर्फ दुर्गेश (25) का शव बुधवार रात नवाबगंज के कटी तिराहे पर रेलवे क्राॅसिंग के पास मिला। वह बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

राहुल के पिता त्रिभुवन राय ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे दुर्गेश मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो बहन नेहा ने चाय पीने के लिए उन्हें फोन किया। दुर्गेश ने 10 मिनट में घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो कादीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दोपहर करीब एक बजे फोन करके दुर्गेश ने अपहरण की जानकारी दी। साथ ही अयोध्या के पास अपनी लोकेशन बताई तो परिजन कादीपुर पुलिस के साथ वहां पहुंचे। शाम साढ़े सात बजे बताया कि एक जंगल में दुर्गेश को कुछ लोग मार रहे हैं। इसके बाद फोन बंद हो गया। रात नौ बजे रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि राहुल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पत्नी से विवाद हुआ था। ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में अपहरण व मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed