फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body of a disabled person was dug out from the grave

Gonda News: कब्र खोद निकाला गया दिव्यांग का शव

Sun, 02 Feb 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The body of a disabled person was dug out from the grave
करनैलगंज (गोंडा)। पत्नी की फरियाद के बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शनिवार को क्षेत्र के खजुहा गांव में कब्र खोदकर गांव निवासी दिव्यांग रंजीत का शव निकाला गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


करनैलगंज तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि खजुहा गांव निवासी दिव्यांग रंजीत (35) नवंबर 2024 के पहले सप्ताह में लापता हो गया था। बीते 22 जनवरी को गांव के बगल स्थित तालाब के किनारे बच्चे खेल रहे थे, उनकी गेंद तालाब में चली गई। बच्चे गेंद निकालने गए तो तालाब में शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने शव को निकाला तो रंजीत का शव होने की पुष्टि हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर सरयू के कटरा घाट के किनारे शव को दफन कर दिया था।
विज्ञापन

रंजीत की पत्नी किरन अपने मायके समस्तीपुर बिहार गई थी। पति की मौत की सूचना पर ससुराल आई तो उसने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की फरियाद की। कोतवाली पुलिस ने दफन किए गए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी थी। जिला मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार को नामित करने हुए आदेश दिए थे। जिसके बाद शनिवार को पुलिस की माैजूदगी में कब्र खोदकर शव निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed