फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The bike fell under the bridge, including youth, death

बाइक समेत पुल के नीचे गिरा युवक, मौत

Tue, 12 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The bike fell under the bridge, including youth, death
हादसा - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अपनी भाभी को मायके छोड़कर घर लौट रहा एक युवक खरझार पहाड़ी नाले के पुल से मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया, जिससे नाले में युवक की डूबकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन


महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के सुगानगर कौड़िहवा गांव निवासी छांगुर यादव ने बताया कि सोमवार को उनका पुत्र विजय कुमार (25) अपनी भाभी मुन्नी देवी को छोड़ने उनके मायके कौवा किठुरा गांव गया था। वहां से देर रात वापस लौटते समय रास्ते में पड़ने वाले खरझार पहाड़ी नाले के घघौआ पुल पर अचानक विजय कुमार की बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। विजय कुमार नाले के पानी में डूब गया।
विज्ञापन


काफी देर तक तलाश के बाद मंगलवार को विजय कुमार का शव नाले से बरामद हुआ। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान कैलाश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, थानाध्यक्ष महराजगंज तराई संजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed