फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The 32,000 candidates participate in exam

एग्जाम में शामिल हुए 32000 परीक्षार्थी

Sun, 23 Aug 2015 11:47 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में रविवार को नव साक्षरों की परीक्षा आयोजित की गई। भारत साक्षरता अभियान के तहत हुई इस परीक्षा में 14 से 35 आयु वर्ग के सैकड़ों परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इसके लिए ग्राम पंचायतवार प्रेरकों को लगाया गया था। जिले में करीब 32000 नव साक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन


इस परीक्षा में उन नव साक्षरों को परीक्षा देनी होती है, जिनको ग्राम पंचायतों में तैनात प्रेरकों ने साक्षर बनाया है। रविवार को जिले के तीन हजार लोक शिक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। विकास खंड बेलसर में 51 केंद्रों पर परीक्षा हुई।
विज्ञापन


गोपीपुर के बादलपुर द्वितीय में 120 नव साक्षरों ने परीक्षा दी। प्रेरक पुष्पा मिश्रा ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण कुछ दिक्कतें हुईं। उन्होंने बताया कि केंद्र नियमित संचालित होने के कारण लोगों का परीक्षा के प्रति काफी उत्साह रहा। हालांकि कई केंद्रों पर नव साक्षर परीक्षा देने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ग्राम पंचायतों में प्रेरकों की तैनाती न होने से वहां निरक्षरों को साक्षर ही नहीं बनाया जा सका। बेलसर में 127, खड़ौरा में 40, सिंहपुर में 60, तेलहा में 55, पकवान गांव में 60, परसदा में 85 समेत अन्य केंद्रों से कुल मिलाकर बेलसर ब्लॉक में करीब 2500 नव साक्षरों ने साक्षरता परीक्षा दी।


वहीं, पूरे जिले में करीब 32000 नव साक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि साक्षरता परीक्षा के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed