फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   TGT exam given amid tight security

Gonda News: कड़ी सुरक्षा के बीच दी टीजीटी परीक्षा

Wed, 03 Jun 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
TGT exam given amid tight security
गोंडा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा बुधवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। दोनों पालियों मेंं 57 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने के लिए लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर समेत आसपास के कई जिलों से अभ्यर्थी गोंडा पहुंचे। केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई थी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र और पेन के अलावा किसी भी अन्य वस्तु को परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ उपनिरीक्षकों की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

प्रथम पाली में जिले के पांच केंद्रों पर कुल 2026 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1162 उपस्थित और 864 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत 57.35 रहा। द्वितीय पाली में कुल 1995 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 1150 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 845 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 57.64 दर्ज किया गया। एसपी विनीत जायसवाल ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, विद्युत आपूर्ति, प्रश्नपत्र वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन तथा सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। बृहस्पतिवार को भी जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थियों ने बताया आसान रहा पेपर
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। राहुल कुमार ने बताया कि उनकी सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी, जो काफी अच्छी रही। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम आधारित थे। प्रियंका ने बताया कि प्रश्नपत्र न तो बहुत सरल था और न ही अत्यधिक कठिन। अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर सहज रहा। सुषमा ने बताया कि पेपर ठीक था।

गर्मी से जूझते रहे अभिभावक
परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर में तेज धूप और उमस के कारण लोग छांव की तलाश करते नजर आए। कई परिजन दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर बने शेड के नीचे बैठकर परीक्षार्थियों के बाहर आने का इंतजार करते रहे। कुछ लोग पानी और शीतल पेय का सहारा लेकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते दिखे। केंद्रों के आसपास पूरे समय चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed