फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tent businessman shot in front of DM's residence, critical

Gonda News: डीएम आवास के सामने टेंट व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर

Fri, 13 Mar 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tent businessman shot in front of DM's residence, critical
गोंडा/झंझरी। सिविल लाइंस इलाके में डीएम आवास के ठीक सामने शुक्रवार शाम संपत्ति विवाद में हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से टेंट व्यवसायी को गोली मार दी। घायल व्यवसायी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि आरोपी को लोगों ने मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सिविल लाइंस निवासी राम सिंह का उनके मंझले भाई लक्ष्मण सिंह से मकान का विवाद चल रहा है। उसी मकान में राम सिंह रहता है। लक्ष्मण डाकखाना में आरडी अभिकर्ता हैं। उनके घर में ही सिविल लाइंस डाकखाना भी संचालित होता है। डाकखाने से संबंधित कामकाज के लिए लक्ष्मण ने कटरा बाजार के धोबहाराय निवासी अजीत सिंह को रखा है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम राम सिंह कहीं से घर लौटा तो उसकी अजीत से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसकी जानकारी अजीत के चचेरे भाई व टेंट व्यवसायी सुजीत सिंह (40) निवासी रानीपुरवा को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। सुजीत की राम सिंह से मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच राम सिंह अपनी दोनाली लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और सुजीत पर गोली चला दी। पेट में लगी लगने से सुजीत गिर पड़े। राम सिंह दूसरा फायर करने जा रहा था कि अजीत ने उसे दबोच लिया। बंदूक छीनने की कोशिश में दूसरा फायर भी हो गया, लेकिन नाल दूसरी ओर घूम जाने से कोई चपेट में नहीं आया। आसपास के लोगों की मदद से राम सिंह को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि बंदूक का लाइसेंस आरोपी राम सिंह के नाम से है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एएसपी पूर्वी मनोज रावत ने बताया कि मकान विवाद को लेकर फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अफसरों का लगा जमावड़ा
घटना की सूचना मिलते ही डीएम आवास के सामने पुलिस अफसरों का जमावड़ा लग गया। एएसपी पूर्वी के साथ सीओ सिटी व नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में हुई घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

पहले भी दे चुका है धमकी
अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी राम सिंह पहले भी कई बार धमकी दे चुका है। वह एक स्कूल में कर्मचारी है और आए दिन विवाद करता रहता था। शुक्रवार को भी मामूली कहासुनी होने पर उसने बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed