{"_id":"6a638416d850b2610b0ff8c1","slug":"ten-monuments-will-be-spruced-up-in-every-assembly-constituency-gonda-news-c-100-1-gon1003-162934-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हर विधानसभा क्षेत्र में संवारे जाएंगे 10 स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हर विधानसभा क्षेत्र में संवारे जाएंगे 10 स्मारक
Fri, 24 Jul 2026 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Jul 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत महापुरुषों, समाज सुधारकों और सामाजिक न्याय के अग्रदूतों की मूर्तियों व स्मारकों का कायाकल्प किया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 10 स्मारकों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 31 जुलाई तक प्रस्ताव मांगे गए हैं।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी खंड विकास अधिकारियों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप पर प्रस्ताव तैयार कर समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शासन ने प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की है। योजना के तहत चयनित स्मारकों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण तथा सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे, ताकि इन स्थलों का संरक्षण होने के साथ उनका स्वरूप भी बेहतर बनाया जा सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।