फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Temperature reached 42 degrees, people were distressed

Gonda News: 42 डिग्री हुआ तापमान, लोग बेहाल

Thu, 23 May 2024 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 42 degrees, people were distressed
धूप व धूल भरी लू से इस तरह बचे लोग। -संवाद
गोंडा। चिलचिलाती धूप व उमस के बीच बृहस्पतिवार को चली धूल भरी हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लोग गमछा ओढ़कर आते-जाते दिखाई पड़े।
विज्ञापन

     बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज हवा चलती रही। पूरे दिन धूल भरी हवा चलने से दिक्कतें हुईं। हाल ये रहा कि पूरे दिन लोग रुक-रुककर आवागमन करने को मजबूर हुए। मौसम की मार से पशु-पक्षी भी परेशान हो गए हैं। जलस्तर भी नीचे पहुंच गया है।
विज्ञापन

       बारिश की आस लगाए लोगों को हर दिन निराशा हाथ लग रही है। बादल तो छाते हैं लेकिन कुछ ही देर में उड़ जाते हैं। लोगों का मानना है कि यदि बारिश हो जाए तो पशु-पक्षियों के साथ आम लोगों को भी गर्मी से राहत मिल जाएगी। पशुओं के लिए चारे का भी इंतजाम हो जाएगा। शिवकुमार, राजेश, महीप, अमन व बबलू का कहना है कि गर्मी का ऐसा सितम पहले कभी नहीं देखा। घर से नहीं निकला जा रहा है। घर में पंखे व कूलर गर्मी से राहत देने में फेल हैं। जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed