फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tell BJP one work in four and a half years: Yogesh

साढ़े चार साल में एक काम बताये भाजपा: योगेश

Mon, 25 Oct 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Tell BJP one work in four and a half years: Yogesh
गोंडा के रामगढ़ में विजय चौपाल में पूर्व मंत्री व पार्टी नेताओं का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : GONDA
गोंडा। समाजवादी पार्टी की ओर से करनैलगंज क्षेत्र के गौरासिंहनापुर में विजय चौपाल में विकास की उपेक्षा और भ्रष्टाचार का मुद्दा जोर शोर से उठा। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने सवाल किया कि क्षेत्र में भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में क्या काम किया है।
विज्ञापन

किसी को पता हो तो बताये। उन्होंने साफ कहा कि लूट खसोट से जनता त्रस्त है और सरकार सिर्फ महंगाई की सौगात दे रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता जान चुकी है कि और भाजपा ज्यादा दिन भगवान राम के नाम पर लोगों को ठग नहीं सकेगी।
विज्ञापन

विजय चौपाल की अध्यक्षता जगपाल सिंह व संचालन हेमंत कुमार सिंह ने किया। चौपाल को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोड़ पर विफल है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, दबंगई, चोरी, डकैती, लूट, हत्या आम हो गई है। महिलाएं व व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस निरंकुश होकर मनमानी तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने सपा सरकार के समय की याद दिलाते हुए क्षेत्र में शोध संस्थान, कृषि महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक आदि के निर्माण सहित अन्य कराये गये विकास कार्यों को विस्तार से गिनाया।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार आते ही सभी अवैध कार्यों पर अपने आप अंकुश लग जायेगा। विनय शंकर दूबे, दीपक कुमार पाठक, बालवा सिंह, बड़कऊ सिंह आदि लोगों ने चौपाल को संबोधित करते हुये अपने विचार रखे। कामेश प्रताप सिंह, रमेश निषाद, मुन्ना शुक्ला, आशुतोष प्रताप सिंह, चंद्रेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed