फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tehsil Day descended complainant

तहसील दिवस में उमड़े फरियादी

Tue, 04 Aug 2015 11:45 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। तहसील दिवस में मंगलवार को फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। समस्याओं के निराकरण के लिए 173 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई लेकिन उनमें केवल चार मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। लंबित  169 प्रार्थना पत्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अफसरों को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन


उतरौला में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी डीएम/सीडीओ रामाश्रय ने संबंधित अफसरों को फरियादियों के प्रार्थना पत्रों का तय समय में निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तहसील दिवसों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार कराया जाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी दंड के भागीदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस में बिजली, भूमि पैमाइश, दहेज उत्पीड़न, चक मार्ग पैमाइश, हैंडपंप रिबोर आदि से संबंधित मामलों की शिकायत लेकर लोग पहुंचे। तहसील दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक एसके राय, डीडीओ शिवकुमार सिंह, सीएमओ डॉ. यूके वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यूएल गुप्ता, डीपीओ, डीपीआरओ, सीओ सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed