{"_id":"62dc2863f0513c44296888de","slug":"teenager-raped-three-year-old-innocent-gonda-news-lko6408194105","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
गोंडा। लुकाछिपी खेलने के बहाने शुक्रवार शाम तीन साल की मासूम को एक किशोर नशे की हालत में उठाकर खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करके भाग गया। मासूम ने घर जाकर परिजनों को बताया तो उसकी मां ने वजीरगंज थाने में शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ लिया। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करके बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन साल की मासूम बच्ची शुक्रवार शाम अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी वहां नशे की हालत में पहुंचा एक किशोर लुकाछिपी खेलने के बहाने उसे बुला ले गया। खेलते-खेलते वह मासूम को एक सुनसान खेत में ले गया।
वहां मासूम के साथ दुष्कर्म करके वह भाग गया। मासूम बच्ची रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस पर मासूम की मां ने वजीरगंज थाने में आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
वजीरगंज थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित मासूम का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करके बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।