{"_id":"684c668c0eba81e55200960c","slug":"teenager-imprisoned-herself-in-the-toilet-of-medical-college-gonda-news-c-100-1-gon1001-139227-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेडिकल कॉलेज के शौचालय में किशोरी ने खुद को किया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेडिकल कॉलेज के शौचालय में किशोरी ने खुद को किया कैद
Fri, 13 Jun 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के पोस्ट सर्जिकल वार्ड के पास बने शौचालय में एक किशोरी ने खुद को कैद कर लिया। सूचना पर अफरातफरी मच गई। काफी समझाने के बावजूद किशोरी ने अंदर से बंद दरवाजे को नहीं खोला तो सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला। बाद में उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।।
शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे एक तीमारदार ने बताया कि शौचालय का दरवाजा घंटों से बंद है। अंदर से किसी लड़की की आवाज आ रही है। सूचना मिलने पर अस्पताल प्रबंधक डॉ. दीक्षा द्विवेदी, डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. आशुतोष प्रताप सिंह व हेल्प डेस्क प्रभारी अनिल वर्मा ने पहुंचकर किशोरी से दरवाजा खोलने के लिए कहा। लेकिन, वह रोने लगी और दरवाजा नहीं खोला। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। गर्मी व रोने के कारण किशोरी बेहाल हो गई थी, कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही थी। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस निगरानी में मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. रजनीश ने बताया कि किशोरी की हालत सामान्य है। पुलिस निगरानी में भर्ती किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि किशोरी बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर से कपड़े लेकर निकली थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। यह भी पता चला है कि वह बृहस्पतिवार से ही मेडिकल कॉलेज में थी। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।