{"_id":"611558a28ebc3efcd63c45c6","slug":"teenager-found-crying-at-the-station-gonda-news-lko591093877","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर रोती मिली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर रोती मिली किशोरी
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे स्टेशन गोंडा के प्लेटफार्म पर गुरुवार को एक किशोरी रोती हुई मिली। आरपीएफ ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंपा दिया।
आरपीएफ के उप निरीक्षक दौलतराम ने बताया कि वह आरक्षी पूनम के साथ रेलवे स्टेशन पर भ्रमण कर रहे थे। तभी प्लेटफार्म नंबर दो पर एक किशोरी बेंच पर बैठी रोती मिली।
उसने अपना नाम प्रिया (14), पिता का नाम रामकुमार व माता का नाम शांति देवी निवासी चंद्रकान बाजार थाना प्रतापगढ़ जनपद प्रतापगढ़ बताया। उपनिरीक्षक के मुताबिक किशोरी ने बताया कि उसकी मां ने उसे मारा था। इसलिए वह घर से भाग आई लेकिन अब घर जाना चाहती है। किशोरी को उपस्टेशन अधीक्षक के माध्यम से चाइल्ड के सदस्य वेदकांति मौर्या व नंदिनी मिश्रा के सुपुर्द कर दिया गया।